भाजपा में कार्यकर्ता सबसे बड़ा, इसीलिए ये विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है : केंद्रीय मंत्री तोमर




मुरैना। भाजपा की ऐसा राजनीतिक संगठन है, जहां उसके हर कार्यकर्ता की बात सुनी जाती है। मैं भी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। बीजेपी में बड़े से बड़े पदाधिकारी अपने कार्यकर्ता से मिलता है और उसकी बात को सुनता है। कार्यकर्ताओं की इसी ताकत से बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह बातें मुरैना सांसद व केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार की देर शाम पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।

गुरुवार को केंद्रीय मंत्री तोमर व जिले के प्रभारी मंत्री भारत सिंह कुशवाह जिले के दौरे पर आए। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार के मंत्रियों ने जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए कई सौगात दीं। बुधवार की शाम जगदंबा गार्डन में बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री तोमर ने देश दो बार कोरोना महामारी से जूझ चुका है। हम लोगों को कोराेना को लेकर सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि तीसरी लहर आने के दावे विशेषज्ञों द्वारा किए गए है। कोराेना की तीसरी लहर आने से पहले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर नागरिक के फ्री वैक्सीन लगवाई है। कार्यकर्ताओं को सचेत करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि लोगों को महामारी की तीसरी लहर से बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जागरूता लाने का काम करें। कार्यक्रर्ताओं को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने शिवराज सरकार की हितग्राही मूलक योनजाओं की जानकारी व उन्हें जन-जन तक पहुंचाने की बात कार्यकर्ताओं से कही। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढाते हुए कहा, कि आज कार्यकर्ता जहां बैठे हो मैं भी वहीं से यहां तक पहुंचा हूं। पता नहीं पार्टी कल आप में से किसको यहां आने का मौका दे दे। कुशवाह ने कहा, कि पार्टी कार्यकर्ता मेरे और पार्टी के लिए सबसे ज्यादा मूल्यवान हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता ने कहा, कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए उनके द्वार हमेशा खुले हैं। हर कार्यकर्ता की बात तो पार्टी के ऊंचे स्तर व बड़े नेताओं तक पहुंचाकर उनकी समस्या का निदान करने वह सदैव तैयार रहते हैं। कार्यक्रम में जौरा विधायक सूबेदार सिंह रजौधा, कुशवाह, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, गीता इंदर हर्षना, मुुंशीलाल, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह, रघुराज कंषाना पूर्व जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, रामकुमार महेश्वरी, उर्मिला त्यागी, रामनरेश शर्मा,जिला महामंत्री कमलेश कुशवाह,जिला मंत्री सोनू परमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर