भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र लोकतांत्रिक राजनीतिक दल - डॉ योगेश पाल गुप्ता
भाजपा नगर मंडल पूरब कीमत कार्यसमिति बैठक
मुरैना । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ समस्त मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न कराने का आह्वान किया जिसके निमित्त भाजपा नगर मंडल पूर्व के द्वारा कार्यसमिति बैठक संपन्न सर्वोदय स्कूल सुभाष नगर में संपन्न की जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री योगेश पाल गुप्ता जी पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना मंडल की विस्तारक महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कंचन चौहान जी एवं मंडल अध्यक्ष अनूप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री पवन भारद्वाज जी के द्वारा किया गया एवं आभार अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री संदीप सेंगर जी के द्वारा किया गया कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में एक मात्र लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में टीकाकरण अभियान सबसे तेज गति से चल रहा है मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की ताकत पूरा विश्व देख रहा है मध्य प्रदेश सरकार मे शिवराज सरकार के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश सभी राज्यों से आगे है चाहे किसान की फसल खरीद का मामला हो या बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मध्य प्रदेश आज बीमारी राज से प्रगतिशील राज्य में परिवर्तित हुआ है इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंसाना जी विस्तारका श्रीमती कंचन चौहान जी उपस्थित रहे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण माधव प्रसाद जाटव, निरंजन सिंह बंसल ,मुन्ना पटेल, हरि सिंह जाटव , विजय कुमार छारी, जितेन सिंह गुर्जर ,अरविंद कारखुर, अमन कारखुर ,संतोष शर्मा, निखिल सविता , रामवीर निगम ,मोहनलाल श्रीवास, आनंद दंडोतिया ,तनेद्र सिंह, श्री राम राठौर, जादौन ,किशन वर्मा इमरान खान ,अनूप राजावत ,रामराज सिंह तोमर ,बंटी पारा ,चुका खान, रूद्र प्रताप सिंह, मनोज छारी ग्रिजेश गर्ग ,अरविंद तोमर, नवल सागर ,माधव राठौर ,लालू यादव, राहुल राठौर, लालू यादव सभी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।