भाजपा नगर मंडल पश्चिम की कार्यसमिति बैठक संपन्न
भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र लोकतांत्रिक राजनीतिक दल - डॉ योगेश पाल गुप्ता
मुरैना । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संपूर्ण मध्यप्रदेश में एक साथ समस्त मंडलों की कार्यसमिति बैठक संपन्न कराने का आह्वान किया जिसके निमित्त भाजपा नगर मंडल पश्चिम के द्वारा कार्यसमिति बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पुरानी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में संपन्न हुई जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ श्री योगेश पाल गुप्ता जी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हमीर सिंह पटेल जी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना जी,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश खटीक जी, मंडल अध्यक्ष नितीन गुप्ता जी, पूर्व पार्षद सजंय शर्मा जी,विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री दिनेश शर्मा जी के द्वारा किया गया एवं आभार व्यक्त सजंय शर्मा जी के द्वारा किया गया कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में एक मात्र लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार के नेतृत्व में संपूर्ण विश्व में टीकाकरण अभियान सबसे तेज गति से चल रहा है मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत की ताकत पूरा विश्व देख रहा है मध्य प्रदेश सरकार मे शिवराज सरकार के नेतृत्व में आज मध्य प्रदेश सभी राज्यों से आगे है चाहे किसान की फसल खरीद का मामला हो या बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में मध्य प्रदेश आज बीमारी राज्य से प्रगतिशील राज्य में परिवर्तित हुआ हैयह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत हुआ है और आगे भी इसी प्रकार आगे भी पार्टी का सहयोग करना है हर नगर केंद्र से विस्तारक निकालना एवं उन्हें अन्य मतदान केन्दों तक भेजकर अपना मतदान मजबूत करना करणी कार्य है इस मौके पर,माला सिंह, अजय तोमर, हरिप्रसाद खटीक, अभिषेक गांगील, दिलीप डंडोतिया, सोनेराम प्रजापति, राहुल पचौरी, टींकू डंडोतिया, मीना सिंह गुर्जर, मीना भदौरिया, अमित उपाध्याय, हरिओम राठौर, कम्पोटर राठौर, विवेक मिश्रा, अनिल शर्मा, गिर्राज पाठक, रवींद्र बेशला, शैलेश श्रीवास,दीपू व्यास, गौरव तोमर, आयुष सिकरवार, दिलीप डनेलिया, महेंद्र शर्मा, विवेक परिहार, मोहित जैन, रामकुमार यादव, मनीष शर्मा, अरुण यादव, अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।