दुनिया के किसी भी मंच पर आज भारत से बिना पूछे कोई निर्णय नहीं होता- बरुआ
राष्ट्र का सर्वांगीण विकास व अंत्योदय हमारा मिशन व विचार है- वेद प्रकाश शर्मा
भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस7 सत्रों में वक्ताओं ने किया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन
मुरैना। भारतीय जनता पार्टी की एक विशिष्ट कार्य पद्धति है हमारे काम करने की अपनी अलग विशेषता है कार्यक्रम बहुत होते हैं पार्टी में उनका स्वरूप अलग होता है बैठक कार्यक्रम व वर्ग की अलग संहिता होती है वह अलग प्रकार की कार्य पद्धति होती है प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से समय-समय पर संगठन की कार्य पद्धति वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी जाती है भाजपा का उद्देश्य पार्टी का गठन क्यों हुआ पार्टी का इतिहास क्या है भारत बहुत प्राचीन राष्ट्र है उत्तर से दक्षिण पूरब से पश्चिम हमारे लिए भारत केवल देश नहीं राष्ट्र है देश राजनीतिक इकाई होता है राष्ट्र सांस्कृतिक इकाई है भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को परम वैभव साली राष्ट्र बनाना चाहती है भारत को प्राचीन काल से सोने की चिड़िया कहा जाता था सिकंदर से लेकर मोहम्मद बिन कासिम मोहम्मद गौरी मुगलो पुर्तगालियों और अंग्रेजों ने देश को लूटने के लिए 1000 वर्ष तक भारत पर आक्रमण किए और शासन किया हमारी संस्कृति को फिर भी चोट नहीं पहुंचा पाए दुनिया में प्राचीन संस्कृतियों में भारत और चीन दो ही संस्कृति या आज तक है हमारी संस्कृति और परंपराएं आज तक जीवित हैंदुनिया के किसी मंच पर आज भारत से बिना पूछे कोई निर्णय नहीं होता है सामाजिक आर्थिक दृष्टि से हम संपन्न राष्ट्र होने जा रहे हैं भारत वर्ष में हमें जन्म मिला है हम सौभाग्यशाली हैं भाजपा के माध्यम से जनता की सेवा करने का हमें अवसर मिला है यह बात प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय दिवस हमारा विचार परिवार विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय शैलेंद्र बरुआ जी ने कही।सत्र की अध्यक्षता पूर्व मंत्री आदरणीय गिर्राज दंडोतिया जी ने की।
भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना का तीन दिवसीय अभ्यास वर्ग 16 17 18 दिसंबर 2021 अग्रवाल सेवा सदन ए बी रोड मुरैना पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं द्वारा किया जा रहा है आज सत्र के द्वितीय दिवस के अवसर पर 7 सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा जी ने व्यक्तित्व विकास पर अपने विचार व्यक्त किए श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का सर्वांगीण विकास व अंत्योदय हमारा मिशन का विचार है परिवर्तन लाने व भारत को विश्व में सिरमौर बनाने के लिए काम करना होगा समाज में परिवर्तन तब आता है जब हम में परिवर्तन आया हो समाज में परिवर्तन लाने के लिए हमें अपने आपको भी परिवर्तित करना होगा व्यक्तित्व विकास समग्र व संपूर्ण हो छोटा या बड़ा काम व्यक्ति कैसे करता है यह उसकी पहचान होती हैव्यक्तित्व विकास के लिए हमें निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिएव्यक्ति के विकास में विद्या बहुत आवश्यक है वाणी व्यक्ति के स्वभाव का दर्पण है विवेक हमें समझने का ज्ञान व निर्णय करने का सामर्थ्य प्रदान करता है आत्मविश्वास आत्म नियंत्रण आत्मनिर्भरता व्यक्तित्व विकास के लिए उपयोगी गुण होते हैंव्यक्तित्व विकास नर से नारायण बनने की यात्रा है शून्य से अनंत की यात्रा पर समाज परिवार का काम करते हुए यही सच्चा व्यक्तित्व निर्माण हैसत्य की अध्यक्षता पूर्व सांसद आदरणीय अशोक अर्गल जीने की।
इसी क्रम में बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व विषय पर आदरणीय निजाम मोहम्मद ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और अध्यक्षता पूर्व विधायक रघुराज कंसाना ने कीभारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य विषय पर पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और अध्यक्षता सबलगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरला रावत ने की सोशल मीडिया विषय पर आदरणीय अभिनंदन त्यागी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और अध्यक्षता भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम नरेश शर्मा ने की इसी क्रम में भारत वैश्विक परिदृश्य विषय पर आदरणीय धैर्य वर्धन शर्मा जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और अध्यक्षता भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और वर्ग प्रमुख राम कुमार महेश्वरी ने की ।