भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरैना ने केरल के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका
मुरैना। हाल ही में केरल में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री रंजीत श्रीनिवासन जी की नृशंस हत्या के विरोध में केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन का आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री साधू सिंह राठौर के नेत्वर्त में पुरानी कलेक्ट्रेट पर पुतला दहन किया गया , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने केरल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार हो रही हत्याओं को रोकने एवं केरल की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर पुतला जलाया गया,पुतला दहन में सेकंडों कार्यकर्त्ताओं के साथ हमीर सिंह पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, हंशराज यादव, राजेन्द्र सिंह यादव, पीयूष यादव,देवव्रत शिवहरे,प्रकाश गुप्ता,रमेश ओझा,अवधेश शर्मा,किशोर यादव,जनक सिंह कुशवाहा,राकेश हर्षाना,राजेश सिरवार,प्रमील तोमर दिलीप राठौर राजेन्द्र राठौर,धर्वेन्द राठौर राजू राठौर डाक्टर जनक सिंह कुशवाहा आदि भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाग लिया।