सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए भगवान श्री शनिदेव के दर्शन किये और प्रार्थना की







शनिचरी अमावस्या पर शनिधाम पहुंचे लाखों की संख्या में श्रद्धालु  

शनि मेला प्रशासन द्वारा किये बेहतर प्रबंध : पूरा मेला सीसीटीव्ही कैमरे की निगरानी में रहा                                              

चप्पे-चप्पे पर रही पुलिस की नजर                      

मुरैना 04 दिसम्बर 2021/शनिचरी अमावस्या पर 4 दिसम्बर शनिवार को मुरैना जिले के ऐंती ग्राम में स्थित प्राचीन शनिधाम मंदिर पर विशाल मेला का आयोजन सम्पन्न हुआ। मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सुख-समृद्धि और शांति की प्राप्ति के लिए भगवान श्री शनिदेव के दर्शन किये और प्रार्थना की।                               

जिला प्रशासन द्वारा की गई माकूल व्यवस्थाओं के चलते श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन के निर्देशन में पुलिस व राजस्व विभाग तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी लगातार मॉनीटरिंग करते रहे। पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार द्वारा पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्थायें की गई थी, जिसमें दो पालियों में 700 पुलिस कर्मचारी एवं अन्य 1000 कर्मचारियों को तैनात किया गया था, वहीं कलेक्टर के निर्देशन में अपर कलेक्टर, राजस्व अधिकारियों सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारियों ने श्री शनि मेला मंदिर परिसर में जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन किया। विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारी के रूप में जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। मेले को 4 सेक्टरों में विभाजित किया गया था, जिसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे। संपूर्ण मेला अवधि में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा मेले में पल-पल की जानकारी लेते रहे। समाजसेवी श्री शशी गोयल सहित जिला अधिकारी मेला अवधि के दौरान स्थल पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाये रखे दिखे।        

मेले में स्नानागार की उचित व्यवस्था 

मेले में प्रशासन द्वारा महिला एवं पुरूष स्नानागार की उचित व्यवस्था की गई थी जिससे महिला एवं पुरूषों के द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्नान किया जा रहा था। नाई जोन प्रशासन ने नाई जोन की उचित व्यवस्था की थी, जिसमें करीब 300 नाईयों को नाईजॉन में बिठाया गया।          

फायर विग्रेड की उचित व्यवस्था

प्रशासन द्वारा इस मेले में अलग-अलग स्थानों पर फायर विग्रेड की व्यवस्था की गई। इससे अग्नि दुर्घटनाओं को आसानी से रोका जा सके।  

मेला में भण्डारों की उचित व्यवस्था

शनि मेंला में भण्डारें लगाये गये, जहां मेले में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर भण्डारों में प्रसादी ग्रहण की।   महिला-पुरूषों को अलग-अलग दर्शन कराने की उचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा शनि मेला में महिला-पुरूषों को दर्शन करने की उचित व्यवस्था की गई थी। शनि मेला में राजस्थान के बूंदी जिला के श्री कृष्णा ने बताया कि प्रशासन ने चार चौबंद व्यवस्थायें की है, हमें किसी भी प्रकार की श्री शनि भगवान के दर्शन करने में कठिनाई नहीं हुई, ऐसा प्रशासन बधाई का पात्र है।    

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भगवान शनिदेव पर तेलाभिषेक किया 



मुरैना 04 दिसम्बर 2021/ भगवान शनिदेव के दर्शन लाभ के लिये देश भर के श्रद्धालुओ का आगमन बीती रात से आरंभ हो गया। मुरैना सहित देश भर में सुख शांति समृद्धि के लिये केन्द्रीय कृषि तथा किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भगवान शनिदेव पर तेलाभिषेक किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री बक्की कार्तिकेयन, पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार संबंधित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शनिचरी अमावस्या के आरंभ होते ही पूर्ण वैदिक मंत्रोंच्चार के बाद विद्वान आचार्य द्वारा भगवान शनिदेव का अभिषेक कराया। बीती रात भव्य श्रृंगार के बाद गर्भग्रह के द्वार दर्शनार्थियों के लिये खोल दिये थें। मुरैना के ऐंती पर्वत पर भगवान शनिदेव का त्रैतायुगीन मंदिर हैं। यहां भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर श्रद्धालू रात से ही दर्शन लाभ ले रहे है। प्रशासन, पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु सुरक्षा के लिये व्यापक प्रबंध किये गये है। ऐंती पर्वत पर अनवरत प्रवाहित हो रही, जल गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालू भगवान शनिदेव को काली वस्तुओं, कपडे़, जूतों, बाल का दान करते रहे। प्रशासन द्वारा महिला-पुरूषों के लिये पृथक-पृथक स्नानागार तैयार कराये गये। वहीं नाई जोन, कपड़ा एवं जूता जोन भी अलग-अलग बनाये गये। देशभर के श्रद्धालुओं द्वारा भण्डारे आयोजित किये गये। भगवान शनिदेव की कृपा पाने के लिये शनिचरी अमावस्या को अति विशिष्ट व्यक्तियों का आगमन दिनभर होता रहा। पुलिस द्वारा सात सैंकड़ा से अधिक का पुलिस बल लगाया गया। वहीं एक हजार से अधिक कलेक्टर ने अधिकारियों, कर्मचारियों को तैनात किया। 

केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र एवं देश में समृद्धि के लिये भगवान का अभिषेक किया गया है। कलेक्टर श्री वक्की कार्तिकेयन ने बताया कि श्रध्दालुओं की सुविधाओं के लिये व्यवस्थाओं को मूर्तरूप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री ललित शाक्यवार ने बताया कि सुरक्षा के लिये 7 सैकड़ा से अधिक पुलिस बल तैनात किया गया है।

आज विद्युत बंद रहेगी 

मुरैना 04 दिसम्बर 2021/विद्युत मंडल के उपमहाप्रबंधक ने बताया कि 33 केव्ही लाइनों का रख-रखाव कार्य होने के कारण 5 दिसम्बर रविवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक 33 केव्ही मुरैना, 11 केव्ही कोतवाली, 11 केव्ही ओल्ड अम्बाह, 11 केव्ही गांधी कॉलोनी एवं 11 केव्ही जीवाजीगंज से संबंधित उपभोक्ताओं की विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।    

विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सम्पन्न 

दिव्यांगजनों ने उमंग उत्साह के साथ लिय प्रतियोगिताओं मे ंभाग 

मुरैना 04 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री बी.कार्तिकेयन के निर्देशन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह की उपस्थिति में विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम मुरैना में दिव्यांगता की सभी श्रेणीयों में (अस्थि बाधित, दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित एवं मानसिक रूप से अविकसित) स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं आयु वर्गवार खेलकूद प्रतियोगिताएॅं एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिताएॅं आयोजित की गई। 

इस अवसर पर जिला पंचायत की अध्यक्षता श्रीमती गीता हर्षाना, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री गिर्राज डंडोतिया, पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, श्री लक्ष्मीनारायण हर्षाना, हेमन्त कुशवाह, संभागीय खेल अधिकारी श्री प्रशांत कुशवाह जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र श्री मनीष शर्मा, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर सहित दिव्यांगजन मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर