रघुराज कंषाना पहुंचे करह व जरेरूआ आश्रम, संतों से आर्शीवाद लेकर किया निरीक्षण

 





मुरैना। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वित्त विकास निगम के चेयरमैन रघुराज कंषाना मंगलवार को जडेरूआ व करह आश्रम पर पहुंचे। जहां उन्होंने पहले हनुमान जी के दर्शन किए। इसके बाद संत हरिदास महाराज से आर्शीवाद लिया। इसके बाद संतों से आर्शीवाद लिया। करह आश्रम पर पहुंचने पर रघुराज कंषाना ने पहले बाबा पटिया वाले के दर्शन किए। इसके बाद बाई महाराज व संत दीनबंधु दास महाराज का आर्शीवाद लिया। इस दौरान करह आश्रम पर चल रही अखंड रामधुन मे हिस्सा लिया। जहां उन्होंने इस अखंड रामधुन गाई थी। इसके बाद यहां संतों के साथ आश्रम की गोशाला निरीक्षण भी किया। जहां इसके निर्माण की पूरी िस्थति को देखा। इस दौरान रघुराज कंषाना ने कहा कि मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई है यह सब संतों के आर्शीवाद व जनता के सहयोग से मिली है। मै क्षेत्र के विकास के लिए वचनबद्ध हूं। जो भी विकास की रूपरेखा है उसके लिए हर संभव प्रयास किया जाए। आम लोगों के सपने पूरा कहना ही मेरा पहला लक्ष्य है। भाजपा की सरकार ने संतों का हमेशा सम्मान किया है। इसलिए संतों का आर्शीवाद से ही सरकार हर कदम पर उत्तरोत्तर आगे बढ़ रही है। यही वजह है कि विकास के मसीहा मुख्यमंत्री बने हुए हैं। इस दौरान उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर