मध्य प्रदेश बीज फार्म विकास निगम के नवनियुक्त दर्जा राज्यमंत्री प्राप्त उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाह का भिंड में अभूतपूर्व स्वागत
- भाजपा जिला अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर ने हनुमान चौराहे एवं मेहगांव में राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया ने की उनकी अगुवानी
भिण्ड । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के सानिध्य में कुशवाहा समाज के युवा नेता मध्य प्रदेश बीज फार्म विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री प्राप्त राजकुमार सिंह कुशवाह को नियुक्त किया गया है द्य कुशवाहा के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों द्वारा अभूतपूर्व स्वागत ग्वालियर से भिंड तक आतिशबाजी चलाकर उनकी अगुवानी और पुष्प मालाओं से लाद दिया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर विशेष रुप से स्वागत सम्मान समारोह में शामिल थे द्य उन्होंने अपने स्वागत की शुरुआत सुबह ग्वालियर स्थित बुरहानपुर में विराजमान श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की और वहां के महंत महाराज जी से आशीर्वाद ग्रहण किया और वही मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के लिए रवाना हुए वहां उन्होंने हनुमान जी के चरणों में आशीर्वाद प्राप्त करते हुए रैली की शुरुआत करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे।
भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मध्य प्रदेश बीज फार्म विकास निगम के नवनियुक्त उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री राजकुमार सिंह कुशवाह अपने निर्धारित कार्यक्रम केभोपाल से प्रस्थान कर ग्वालियर जहां रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सर्व समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें पुष्प मालाओं से लाद दिया पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समाज के सभी वर्गों के जन प्रतिनिधियों से मुलाकात की। राज्यमंत्री कुशवाह भिंड के लिए अपने काफिले के साथ रवाना हुए जहां ग्वालियर बस स्टैंड गोले के मंदिर दीनदयाल नगर महाराजपुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी अगुवानी की कर स्वागत किया किया गया।
मेहगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया राज्यमंत्री राजकुमार कुशवाह का प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत
मेहगांव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ राजकुमार कुशवाह को मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं ने ग्वालियर से लेकर भिण्ड तक जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुरैना तिराहे पर गोरमी मंडल, सोनी मंडल व भिण्ड तिराहे पर मेहगांव मंडल के कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर स्वागत किया। भिण्ड तिराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री सुधा राठौर ने अपनी महिला समर्थकों के साथ स्वागत किया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
- भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी के नेतृत्व में महिलाओं ने बांटे फल
भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में केंद्रीय उड़ान विमान केंद्रीय मंत्री पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन्मदिन पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सरोज जोशी ने अपनी महिला कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल परिषद पहुंचकर मरीजों एवं उनके परिवार जनों को फल बांटकर उनके दीर्घायु की कामना की गई। जिला अस्पताल परिषद के स्पेशल बेड पुरुष सर्जिकल वार्ड महिला वार्ड बाल रोग विशेषज्ञ वार्ड महिला प्रसूति वार्ड मेडिसन में भर्ती मरीजों को फलों का वितरण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला। श्रीमती स्नेह लता दुबे मुन्नी जाटव, सुनीता गर्ग, गिरजा ओझा सीमा जाटव, लक्ष्मी शाक्य रूबी बघेल आदि प्रमुख हैं।
केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रजनी दीक्षित श्रीवास्तव मेहगांव के दिव्यांश बच्चों के बीच पहुंच कर कंबल एवं फलों का वितरण किया सतीश सक्सेना प्रज्ञा रामकली जाटव सुमन कुशवाह रामवती किरण गुर्जर प्रमुख शामिल थी। ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में अंकित शर्मा द्वारा भिंड व्रदया आश्रम और गरीब असहाय एवं गरीब मजदूरों को कम्बल और फल वितरण किया गया। उनके साथ राजीव मिश्रा राजा चौबे मोनू समाधिया अमित दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रीधर उपाध्याय की पुस्तक भावनाएं का विमोचन आज
भिण्ड। शहर के आर्य नगर निवासी साहित्यकार एवं सेवा निवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीधर उपाध्याय द्वारा संकलित पुस्तक भावनाएं का विमोचन समारोह आज दो जनवरी रविवार को कुम्हरौआ रोड गायत्री नगर स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ परिसर में अपरान्ह दो बजे आयोजित किया जाएगा।
जानकारी देते हुए श्री उपाध्याय के पुत्र राजीव किशोर उपाध्याय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण ने जानकारी देते हुए बताया कि पुस्तक विमोचन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर करेंगे। बतौर विशिष्ठ अतिथि डॉ. विनोद सक्सेना, मुख्य अतिथि डॉ. राधेश्याम शर्मा तथा मुख्य वक्ता के रूप में साहित्यकार डॉ. गजेन्द्र सिंह परमार मौजूद रहेंगे। संचालन व्याख्याता एवं समाजसेवी धीरज सिंह गुर्जर करेंगे।
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को किया भोजन वितरण
भिण्ड। एक जनवरी को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन के नेतृत्व में जिला अस्पताल में मरीजों को भोजन वितरित करते हुए एक छोटी बालिका द्वारा केक कटवा कर ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर इंजीनियर सिद्धार्थ जैन ने कहा श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया एक लोकप्रिय जन नेता हैं और सदैव ही गरीब पिछड़े जरूरतमंदों समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करते हैं और राजनीति को जनसेवा का एक माध्यम बनाकर सदैव ही जनसेवा करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए प्रेरित करते है, सिंधिया जी ने सदैव ही चंबल संभाग के विकास मैं महत्वपूर्ण योगदान दिया है इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने उनकी लंबी उम्र की कामना करते हुए एक छोटी सी बालिका से केक कटवा कर खुशियां मनाते हुए उनका जन्मदिन मनाया, इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल पाठक, महिला प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरोज जोशी, भाजपा नेता धर्मेंद्र तिवारी, अनिल कटारे, मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया, मंडल अध्यक्ष अमित जैन, डॉ तरुण शर्मा, रविंद्र नरवरिया, संतोष सिंह, दीपक शर्मा, बच्चा सिंह, दीपेश तोमर, विपिन बघेल, हरकिशन शर्मा, प्रशांत सोनी, शिखर समाधिया, सोनू जैन, सौरभ जैन, सरजन नरवरिया, शेखर खटीक, मनोज जैन, नरसिंह ताम्रकार, सुमित चंद जैन, पवन जैन, राकेश चौधरी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
समाजसेवी सुरेश चन्द्र शर्मा की पैतृक गांव में हुई अंत्येष्टि
-श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ सहित समाजसेवियों ने जताया शोक
भिण्ड- श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश सचिव दीपक शर्मा (चौधरी इलेक्ट्रॉनिक्स गोहद) के पूज्य पिताजी समाजसेवी सुरेश चंद्र शर्मा का बीते शुक्रवार-शनिवार दरम्यानी रात्रि तकरीबन 12:15 बजे निधन हो गया, श्री शर्मा का स्वास्थ्य खराब होने के कारण ग्वालियर के अपोलो हॉस्पिटल में ईलाज चल रहा था बीती रात्रि उनका हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया गोहद क्षेत्र के ग्राम बिरख?ी निवासी सुरेश चंद्र शर्मा 74 बर्ष आयु पूर्ण कर चुके थे। श्री शर्मा के निधन की खबर पाकर गांव में शोक की लहर छा गई उनका अंतिम संस्कार शनिवार को उनके गृहग्राम बिरखड़ी में किया गया। समाजसेवी श्री शर्मा के निधन पर क्षेत्र के तमाम समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों सहित श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ ने शोक जताया। श्री शर्मा के निधन पर समाजसेवी भाजपा नेता अशोक भारद्वाज, श्री परशुराम सर्व ब्राम्हण संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर कटारे, प्रदेश अध्यक्ष इंजी. विजय शर्मा, नियुक्ति समिति राष्ट्रीय अध्य्क्ष अरुण मिश्रा, कार्यकारी युवा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष गिरिराज पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष महेश श्रोती, सीताराम नारौलिया, बृन्दावन उपाध्याय, संभागीय अध्यक्ष राजीव बरुआ, संभागीय उपाध्यक्ष आलोक भारद्वाज, अबधेश शर्मा, केशव उपाध्याय, गिरजाशंकर भटेले, सुरेंद्र शर्मा, राधेश्याम शर्मा, परमानन्द तिवारी, जितेंद्र शर्मा, रिंकू कटारे, सुरेश कटारे, मुकेश कटारे, राकेश समाधिया, मनोज शर्मा, मुकेश शर्मा, रमाकांत चौधरी, बी के भार्गव, गोपाल थापक आदि लोगों ने शोक व्यक्त किया।
तार फेंसिंग में लगे करंट से गाय की मौत
भिण्ड। उमरी थाना क्षेत्र में किसानों द्वारा फसल को जानवरो से बचाने के लिए खेत में तार फेंसिंग की। इस तार फेंसिंग में करंट डाल दिया। इससे आधा दर्जन कगायों की मौत हो गई। पुलिस ने किसानों पर एफआईआर दर्ज कर ली।
उमरी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर के मुताबिक खेरा गांव के मौजे में करंट से गाय मरने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो आधा दर्जन गगयों के कंकाल मिले। कई गायों के शव को जंगली जानवर खा चुके थे। मौके पर मिले कंकाल के आधार पर जांच की गई तो खेत मालिक द्वारा करंट डालने की पुष्टि हुई। पुलिस ने मोती सिंह राजावत, सरनाम सिंह गुर्जर, भुल्लन गुर्जर और बनवारी सिंह तोमर पर पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
भांडेर रोड़ पर एक्सीडेंट, तीन लोग घायल एक की हालत गम्भीर
भिण्ड। दबोह कस्वे के पांडेय जी की घटिया के पास तीन बाईक सवार ट्रक को ट्रक ने मारी टक्कर तीन लोग हुए घायल अभी अभी दबोह के गणेश चोक के आगे मोड़ पर एक डम्फर ने दूसरे डम्फर में आमने टक्कर मार दी इन डंपरों के नम्बर है यूपी 92 टी 2783 तथा दूसरे डम्फर का नम्बर है एमपी 07 एच 5009 है।इन दोनों डंफडरो के बीच एक मोटरसाइकिल पर सबार तीन लोग दब गये जिसमे दो लोगो के पैरों में गम्भीर चोट आई हैं तथा एक की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं। घायलों में सौरभ पुत्र ध्रुव चौहान, शिवाजी पुत्र गजेन्द्र चौहान, सरमन पुत्र मोहन चौहान निबासी हेतमपुरा सेवढ़ा के बताये जा रहे है। दबोह पुलिस मौके पर पहुची घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार के लिये भर्ती कराया गया जहाँ हालत गम्भीर देखते हुए ग्वालियर रिफर कर दिया गया।
किरायेदार के मकान को चोरों ने बनाया निशाना
भिण्ड। मिहोना थाना क्षेत्र के वार्ड क्र.6 में एक किराये के मकान से युवक निवास कर रहा था, जिसके मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और सामान चोरी कर वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार रामकुमार कु़शवाह पुत्र आशाराम कुशवाह निवासी महेदा थाना रौन, हाल-वार्ड क्र.6 मिहोना ने बताया उसके मकान में चोर गुरुवार-शुक्रवार की रात दाखिल हुए और गहने सहित नगदी पार कर ले गये। पुलिस के अनुसार कुल 50 हजार रुपये की चोरी होना बताया जा रहा है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरो के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
पालतू गाय की मौत होने से 4 लोगों पर एफआईआर
भिण्ड। ऊमरी थाना क्षेत्र के ग्राम खेरा में एक पालतू मवेशी को आवारा पशु पालकों ने छोड़ दिया था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसकी शिकायत की गई तो मामले की जांच उपरांत चार लोगों पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार थाने में विगत दिनों एक आवेदन दिया गया था जिसमें बताया कि ऊमरी के ग्राम खेरा मेंं कुछ पशु पालकों ने आवरा गाय को छोड़ दिया जिसकी उसके खेत में मौत हो गई। मामले की जांच उपरांत आरोपी मोतीराम राजावत पुत्र स्व. विजय सिंह राजावत, सरनाम गुर्जर पुत्र मेहरवान गुर्जर, भुल्लन सिंह गुर्जर पुत्र मेरवान सिंह, बनवारी सिंह तोमर पुत्र छेड़ासिंह तोमर निवासीगण खेरा के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
जहरीला पदार्थ गटकने से इलाज के दौरान युवक की मौत
भिण्ड। शहर कोतवाली थाना क्षेत्रान्तर्गत एक युवक ने विगत दिनों जहरीला पदार्थ गटक लिया था, जिससे उसकी तबियत बिगड़ी तो परिजनों ने उसे इलाज के लिए ग्वालियर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रहीम पुत्र शाहबुद्दीन उम्र 35 वर्ष निवासी नयापुरा ने शुक्रवार दोपहर 2.15 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पत्रकारों ने मनाया वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा और सुमेर नरवरिया का जन्मदिन
मेहगांव। मेहगांव के वरिष्ठ पत्रकार एवं नवभारत दैनिक समाचार पत्र के ब्यूरो चीफ महेश मिश्रा एवं नईदुनिया के संवाददाता सुमेर नरवरिया का आज धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मेहगांव के सभी पत्रकारों ने मेहगांव सर्किट हाउस पर एकत्रित होकर केक काटकर वरिष्ठ पत्रकार महेश मिश्रा और सुमेर नरवरिया को जन्मदिवस की बधाई दी समाज सेवी अंकित तोमर ने महेश मिश्रा एवं सुमेर नरवरिया को जन्मदिन के अवसर पर रामायण एवं गीता की पुस्तक भेंट की इस दौरान अस्वनी त्यागी ने बताया की महेश मिश्रा 30 वर्षों से निर्विरोध, निर्विवादित पत्रकारिता के आदर्श पुरुष माने जाते है। वहीं मेहगांव में पत्रकारिता के आधार स्तम्भ भी है। सुमेर नरवरिया नईदुनिया के निर्भीक पत्रकार के तौर पर पहचाने जाते है। इस दौरान बधाई देने वालों में वरिष्ठ पत्रकार महेश चौधरी, हरिओम मामा, पुरुषोत्तम राजौरिया, गणेश पाराशर, सुमेर नरवरिया, शिवम डंडोतिया, अस्वनी त्यागी, सचिन भदौरिया, प्रदीप परमार, अवनीश त्यागी, अंकित तोमर, रजत मुदगल, रंजीत भदौरिया, छोटू धाकड़, शिवम तिवारी, आदि लोग उपस्थित रहे।
भाजपा नेताओं के स्वागत और काफिले में फंसी रही दो-दो एम्बुलेंस, युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं ने निकलवाई
मेहगांव में भिण्ड तिराहे पर चल रहे स्वागत कार्यक्रम में रास्ते मे दुर्घटना ग्रस्त मरीजों को लेकर आ रही एम्बुलेंस काफिले में फंस गई। वहीं स्वागत के लिये खड़े युवा मोर्चा के नेता अस्वनी त्यागी, प्रदीप परमार की निगाह एम्बुलेंस पर पड़ी तो वह स्वागत छोड़ पूरी टीम के साथ दोनों एम्बुलेंस को निकलवाने में लग गए। जहां एक ओर नेताओं में स्वागत और माला पहनाने और फोटो खिंचाने की होड़ लगी थी वहीं युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं की एम्बुलेंस निकलवाकर किसी की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया गया। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दोनों एम्बुलेंस को पूरे ट्रैफिक से निकलवाकर रास्ता दिया जिसकी वहां देख रहे लोगों ने भी सराहना की।
भाजपा नेताओं ने कोरोना गाइडलाइन की उड़ाई धज्जियां
मेहगांव । नवनियुक्त राज्यमंत्री डॉ राजकुमार कुशवाह के प्रथम नगर आगमन पर समर्थकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया तो वहीं प्रधनमंत्री, मुख्यमंत्री व जिले के कलेक्टर के आदेश और अपील की भी धज्जियां उ?ाई है। जिला कलेक्टर ने सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई है वहीं कोरोना गाइडलाइन में मास्क आदि को जरूरी बताया गया है। लेकिन भाजपा नेताओं व दोनों राज्यमंत्री के समर्थकों के हुजूम ने यह साबित कर दिया कि कोरोना सिर्फ चुनाव, कांग्रेस और आमजनता के लिये ही है।
अब आगे यही देखा जाएगा कि जिला कलेक्टर अपने आदेश के अनुसार भाजपा के मंत्री और नेताओं पर क्या करवाई करते है।
पत्रकारों द्वारा राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, और राज्यमंत्री डॉ राजकुमार कुशवाह से जब यह पूछा कि ओमिक्रोन के खतरे और सरकार के निर्देशों के बाद भी न टी आपके कार्यकर्ता मास्क लगाए है न ही आप स्वयं। फिर क्या साबित करना चाहते है कि कोरोना सिर्फ आमजनता को डराने के लिये ही है या फिर वास्तविक स्थित कुछ और है। तो मंत्री जी का जवाब था कि कार्यकर्ताओं के जोश और उत्साह के आगे कोरोना कुछ भी नही है।
नव वर्ष महोत्सव समारोह में आज कांग्रेस कमेटी एकता की बैठक सम्पन्न
मालनपुर। मालनपुर नगर परिषद मंगलम गार्डन में आज नव वर्ष मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता एकता बैठक हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान जिला प्रभारी बुलंद शुक्ला ने कहा कि राघवेंद्र शर्मा को प्रदेश सचिव बनाए जाने पर बधाई देता हूं इसी क्रम में पूर्व मंत्री वर्तमान विधायक विधायक लहार डॉक्टर गोविंद सिंह ने गोहद विधायक मेवाराम जाटव को फटकार लगाई कि स्थानीय कार्यकर्ता से मतभेद नहीं होना चाहिए अगर मतभेद है अभी तो एक जगह चिन्हित कर निपटाना चाहिए इसी क्रम में गोवा के विधायक मेवाराम जाटव ने सभी कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन दिया कि मैं अपने शरीर का कतरा कतरा आपके सहयोग के लिए लगा दूंगा और हमारे राजनीतिक गुरु माननीय डॉक्टर गोविंद सिंह जी है एवं हमारा राजनीतिक कैरियर अभी नया है इसलिए मैं अगर कोई भी कार्यकर्ता अगर हमसे रूठ है तो हम उसके लिए क्षमा चाहते हैं पुरानी बातें पुरानी साल में भूलकर नई साल की शुरुआत हमें क्षमा करें और आशीर्वाद दें प्रदेश सचिव शर्मा ने कहा कि मैं पिछले 15 साल से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रहा हूं मुझे प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सब का धन्यवाद देता हूं उपस्थित रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद कुरेशी जिला अध्यक्ष मान सिंह कुशवाह शहर अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गुर्जर भानु प्रताप सिंह तोमर देवी सिंह तोमर ऐसे करीब 2 सैकड़ा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मंत्री तोमर ने दंदरौआ में मनाया जन्मदिन, परिसर में की सफाई
-नव वर्ष पर दंदरौआ पहुंचे हजारों श्रद्धालुगण, की पूजा-अर्चना
भिण्ड। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दंदरौआ धाम में नव वर्ष के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर डॉक्टर हनुमान के दर्शन कर धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दंदरौआ धाम पहुंचकर अपना जन्म दिन मनाया और परिसर की साफ-सफाई की।
दंदरौआ धाम में हजारों श्रद्धालुओं के साथ प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर शनिवार को दंदरौआ धाम पहुंचे। उन्होंने डॉ. हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और धाम के महंत श्रीश्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री रामदास महाराज से आशीर्वाद लिया। मंत्री तोमर ने एक जनवरी को जन्मदिन के अवसर पर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया और केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। महत रामदास महाराज ने सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दिया। इस मौके पर रामवरन पुजारी, जलज त्रिपाठी, शिवसिंह यादव थाना प्रभारी मौ, नरसी दद्दा, मिच्चू बाबा, अरविन्द सिह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।