भाजपा विकास की राजनीति करती है। -केंद्रीय मंत्री तोमर
निकाय चुनाव की तैयारीयो को लेकर अंबाह पोरसा सबलगढ़ कैलारस जौरा में बैठक संपन्न
मुरैना-नगरी निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आवश्यक बैठके अंबाह पोरसा सबलगढ़ कैलारस जोरा मैं 18, 19 जून शनिवार रविवार को केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह तोमर जी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनता है तो विकास की संभावनाएं खुलेगी चुनाव में अधिक से अधिक भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते हैं इसके लिए कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करें चुनाव में कई कार्यकर्ता टिकट मांगते हैं लेकिन प्रत्याशी एक होता है कोई कार्यकर्ता कमजोर नहीं होता सभी कार्यकर्ता पार्टी के हैं संगठन का निर्माण सर्वमान्य होता है। चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए मिलकर काम करें और और पार्टी की रीति नीति से संगठन के प्रत्याशियों को जिताकर पार्टी को विजई बनाने के लिए काम करें संगठन का निर्णय सर्वोपरि होता है।
भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में 18 जून 2022 शनिवार को अंबाह के जयदेवी गार्डन में दोपहर 3:00 बजे पोरसा मैं संत वाटिका में शाम 5:00 बजे ,19 जून 2022 रविवार को सबलगढ़ के गुरु कृपा गार्डन में प्रातः 11:00 बजे कैलारस मैं राघव मैरिज होम पर दोपहर 12:30 बजे और रजोधा हाउस जोरा पर दोपहर 2:00 बजे बैठक आयोजित की गई।
बैठकों में सर्वप्रथम भाजपा के महापुरुषों पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर बैठक का अतिथियों द्वारा शुभारंभ किया गया ।बैठकों में आगामी नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया।
बैठकों में जोरा विधायक सूबेदार सिंह राजोधा वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज कंसाना पूर्व मंत्री मुंशीलाल पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ दीपक सिंह अनूप सिंह जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह तोमर जिला मंत्री राम रूप तोमर मंडल अध्यक्ष गण अवधेश गोयल राजू गुप्ता पंकज गुप्ता अखिलेश शर्मा राम कुमार गुप्ता हेमंत धाकड़ रामवीर तोमर राम सिंह तोमर पूर्व जनपद अध्यक्ष सरला रावत महाराज सिंह तोमर धीरज पचौरी महेश श्रीवास्तव बृजेश गोयल आसाराम कुशवाहा शगुन चंद्र जैन प्रकाश त्यागी राधा मोहन शर्मा बच्चूलाल गुप्ता खेम सिंह भदोरिया सहित भाजपा कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।