किसान मोर्चा की कार्यकारिणी गठित, अरविंद शर्मा मंडल उपाध्यक्ष व शिवा पुजारी नगर मंत्री बने
मुरैना। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी जी, पूर्व विधायक मुरैना एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंसाना जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता जी, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप धाकड़ जी के निर्देशानुसार एवं भाजपा नगर मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप जैन व महामंत्री पवन भारद्वाज की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा नगर मंडल पूरब के मंडल अध्यक्ष आनंद दंडोतिया जी ने अपनी मंडल कार्यसमिति की घोषणा की है, जिसमें अरविंद शर्मा को उपाध्यक्ष एवं शिवा पुजारी को नगर मंत्री बनाया गया है, इसके अलावा रविन्द्र सिंह तोमर(रवि), आनंद पाराशर व ध्रुव यादव को उपाध्यक्ष, इन्द्रवीर सिंह तोमर (फौजी) व दिलीप शाक्य को महामंत्री, रवि शर्मा, गौरव शर्मा, सूरज पाठक व अविनाश कुशवाह को मंत्री, सौरव डण्डौतिया को कोषाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, अंशुल जादौन को कार्यालय मंत्री, विक्की खटीक को सह कार्यालय मंत्री, आनंद पंडित को मीडिया प्रभारी, अंकित बरूआ को सोशल मीडिया प्रभारी, प्रदीप मिश्रा को नीति एवं शोध प्रभारी, तुषार कारखुर को सह सोशल मीडिया प्रभारी, संतोष गौड़, विवेक उपाध्याय, सोम डण्डौतिया, विकास अग्रवाल, हनी पाराशर, बंटी उपाध्याय, दीपक शर्मा, अमित शर्मा व रजनीकांत शर्मा(भूरा) को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।