भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मुरैना ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया
मुरैना। केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के जन्मदिन के पर जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों को सॉल सम्मान के साथ भोजन कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री डॉ. योगेश पाल गुप्ता जी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री साधू सिंह राठौर जी, पूर्व मंत्री श्री मुंशी लाल जी, मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आदरणीय श्री रघुराज सिंह कंसाना एवं पूर्व विधायक आदरणीय श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण मौजूद थे।
उक्त जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज चंबल की गौरव युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता क्षेत्रीय सांसद व केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर साहब के जन्मदिन के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष साधू सिंह राठौर के द्वारा वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को सोल माला पहनाकर भोजन कराया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता एवं पूर्व मंत्री मुंशी लाल खटीक जी एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष पूर्व विधायक श्री रघुराज सिंह कंसाना जी पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी मौजूद थे। साथ ही सभी ने मिलकर वृद्ध जनों को सोल पहनाकर माला पहनाकर भोजन करा कर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर साहब के दीर्घायु की कामना की एवं उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने मिलकर सभी वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन खिलाया।
इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ श्री योगेश पाल गुप्ता जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री साधू सिंह राठौर जी, पूर्व मंत्री मुंशी लाल जी, पूर्व विधायक श्री शिवमंगल सिंह तोमर जी, पूर्व विधायक आदरणीय श्री रघुराज कंसाना जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव कंसाना जी, जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा जी, संजय शर्मा जी, महामंत्री अरविंद सिंह सिकरवार जी, मंत्री अरूण परमार जी, कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार जी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री अनूप जैन जी,मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा रिठौरा कला भूपेंद्र सिंह गुर्जर बमरौली, मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा बामोर रामकेश मावई, गोविंद यादव जी, पिछड़ा उपाध्यक्ष श्री रामजीलाल राठौर, देवेन्द्र हर्षाना जी, नत्थी सिंह गुर्जर जी एडवोकेट, अशोक कपासिया जी, श्याम सुंदर सिंह गुर्जर जी, महामंत्री रवि सोनी जी, मीडिया प्रभारी श्री शैलेन्द्र श्रीवास जी, राजू रजक जी, यादव सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्त्ता व पदाधिकरी मौजुद थे।