थाना कैलारस पुलिस ने पकड़े तीन-तीन हजार रूपये के ईनामी फारारी बदमाश
मुरैना/शैलेन्द् श्रीवास, एडीटर। पुलिस अधीक्षक महोदय मुरैना द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगरीय निकाय चुनाव 2022 को दृष्टिगत रखते हुये जिले मे फरारी इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है एवं जन जागरूकता हेतु फरारी इनामी अपराधियो के संबंध मे सूचना देने हेतु मुनादी पूरे जिले मे करायी गई है जिसके सकारात्मक परिणाम मिलने लगे है। पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मुरैना श्रीमान आशुतोष बागरी एवं श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन मे श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी संजय कौच्छा एवं थाना प्रभारी कैलारस वेदेन्द्र सिंह कुशवाह के द्वारा टीम गठित कर थाना कैलारस के अप.क्र 344/20 धारा 147, 149, 149, 323, 294, 506, 336, ईजाफा धारा 324, 307 ताहि के 02 इनामी फरारी बदमाश को गिरफ्तार किया, जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश क्र/ पुअ / मुरैना/ अअवि/ ए.डी/ 20/ 2021/ दि.17.08.21 के द्वारा 3000-3000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। सराहनीय भूमिका में निरी. वेदेंद्र सिंह, उनि. उनि वीर सिंह व उनि प्रीति सिंह, सउनि धर्मेन्द्र सिंह, सउनि देवसिंह, प्रआर 64 मुरलीधर शर्मा, प्रआर.961 श्यामवीर सिह, आर 454 वीरपाल, आर 705 शिवकुमार, प्रआर.213 पंचम सिह, आर0 1097 देवेन्द्र सिह, आरक्षक 35 सूरज, आप.337 सुरेन्द्र सिंह कुशवाह, आर .852 राकेश सिंह कुशवाह आर 443 दीपेन्द् र्व आर.108 श्यामवरण धाकड, आर. 863 महेंद्र शर्मा, आर.895 रिंकू धाकड, आर 520 ब्रजराज, आर.745 रोहित घनघोरिया की सराहनीय भूमिका रहीहै।