चंबल को आगे बढ़ाने जनता भाजपा को आर्शीवाद दे: तोमर



-













भाजपा के महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

-केन्द्रीय कृषि मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए चादर फैलाकर जुटाई सहयोग राशि

-चुनाव कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए पहुंचें बिहारी जी मंदिर, लिया आर्शीवाद 

मुरैना, 28 जून 2022, शैलेंद्र श्रीवास एडीटर। नगर निगम सहित समूचे चंबल अंचल के विकास को और अधिक गति से बढ़ाना है तो चंबल की जनता-जर्नादन को भाजपा को आर्शीवाद देना होगा। नगर निगम बनने के बाद बीते 5 साल में जो विकास कार्य रह गए है वे भाजपा का महापौर बनने के बाद दोगुनी गति से पूरे किए जाएगें। अंबेडकर स्टेडियम का 10 करोड़ से नवीनीकरण किया जाएगा। खेलो इण्डिया योजना के तहत निवी गांव में आधुनिक स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा जा चुका है। 

भाजपा की नगर निगम मुरैना की महापौर प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव को जिताने का आव्हान करते हुए शहर सहित पूरे अंचल के विकास के यह वादे केन्द्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर ने किए है। श्री तोमर मंगलवार की शाम 5 बजे महापौर प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। श्री तोमर ने कहा कि चंबल वाटर प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल चुकी है। आने वाले समय में उसैद, अटार घाट के पुलों का निर्माण होने से जिले की जनता को आवागमन की सुविधा मिलेगी और विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। उन्होंने बीते 5 साल में 600 बिस्तरीय जिला अस्पताल भवन, बैरियर चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण, सीवर लाईन कार्य, जिले के सभी अस्पतालों का उन्नयन सहित अन्य विकास कार्यों के बारे में भी बताया। कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, गिर्राज डण्डौतिया, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, विधायक कमलेश जाटव को अब भाजपा की ताकत बताया। श्री तोमर ने उपस्थित जनसमुदाय से ननि के बीते 5 साल के कार्यकाल में छूट चुके कार्यों के लिए माफी मांगी और भाजपा का महापौर चुने जाने पर शीघ्र पूरा करने का भरोसा दिलाया। स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता ने दिया। पूर्व मंत्री मुंशीलाल, रुस्तम सिंह, विधायक कमलेश जाटव, सूबेदार रजौधा, एमपी एग्रो चेयरमैन ऐंदल सिंह कंषाना, ऊर्जा निगम अध्यक्ष गिर्राज डण्डौतिया, पिछड़ा वर्ग निगम अध्यक्ष रघुराज कंषाना, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह ने भी कार्यकर्ताओं सहित उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया और बीते 5 सालों में हुए विकास कार्यों का बखान करते हुए भाजपा प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव सहित सभी पार्षदों को बहुमत से जिताने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व महापौर अशोक अर्गल, जिले के चुनाव प्रभारी महेश मिश्रा, उद्योगपति संजय माहेश्वरी, सुरेशचंद्र जिंदल, जिला महामंत्री अरविंद सिकरवार, युमो जिलाध्यक्ष सोनू परमार, जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया सहित नगर के सभी मण्डलों के अध्यक्षगण मंच पर मौजूद थे। मंच का संचालन जिला महामंत्री चारूकृष्ण डण्डौतिया ने किया। चुनाव कार्यालय से केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए नगर के प्राचीन बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचें, जहां दर्शन कर उन्होंने भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की।

-महापौर प्रत्याशी के लिए चादर फैलाकर जुटाई सहयोग राशि

उद्घाटन कार्यक्रम के अंत में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने भाजपा कार्यकर्ताओं सहित उपस्थितजन से महापौर प्रत्याशी मीना मुकेश जाटव को समर्थन के साथ सहयोग राशि भेंट करने की अपील की। उन्होंने स्वयं 50 हजार रूपये भेंट किए, जिसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि का एकत्रीकरण किया। 

-वरिष्ठ कांग्रेस ओमप्रकाश ठगेले साथियों सहित भाजपा मेंं शामिल

कांग्रेस के मुरैना विधायक राकेश मावई के करीबियों में शुमार रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश ठगेले ने अपने आधा सैकड़ा से अधिक समर्थक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर