वैकल्पिक राजनीति के लिए माकपा को आगे लाएं। जसविंदर सिंह
कैलारस/मुरैना, शैलेंद्र श्रीवास एडिटर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की जिला समिति की मीटिंग बहादुर सिंह धाकड़ भवन कैलारस में सम्पन्न हुई। मीटिंग को संबोधित करते हुए पार्टी के राज्य सचिव जसविंदर सिंह ने कहा कि वर्तमान में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम लोगों की स्थिति दिनों दिन विगड़ती जारही है।
सरकार की उदारीकरण, वैश्वीकरण, निजीकरण की नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो गई है।सभी सरकारी संस्थानों, खदानों, शिक्षा स्वास्थ्य सभी का निजीकरण किया जा रहा है। मंहगाई ने आम जनता की कमर तोड दी है।बैरोजगारी के चलते युवा पीढ़ी पूरी तरह बर्बाद हो रही है।स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। हमें आम जनता को लामबंद आगे लाना होगा। इसमें हमारी पार्टी को आगे आना होगा।
मीटिंग में राजनैतिक स्थिति की रिपोर्ट जिला सचिव महेश प्रजापति ने रखी।जिस पर सभी सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। रिपोर्ट को पारित किया। अध्यक्षता मुरारी लाल धाकड़ ने की।
मीटिंग में पार्टी के बरिष्ठ नेता जे के पिप्पल, अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़, ओमप्रकाश श्रीवास, राजेश गुप्ता, इब्राहिम शाह, राजवीर सिंह धाकड़,आदिराम आर्य, अशोक राठौर, इसराइल खान, अरविंद सगर आदि मौजूद रहे।