मतदाता बीच पहुंचकर त्यौहार मनाऐं कार्यकर्ता: वीडी शर्मा



मुरैना/ शैलेन्द्र श्रीवास/एडिटर (11.11.2023)। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर जी एवं माननीय वीडी शर्मा जी उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन शाम 6 बजे किया की शाम राधिक राधिका पैलेस में आयोजित की गई थी। भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, केदार सिंह यादव, गिर्राज डण्डौतिया, रामनरेश शर्मा, अनिल गोयल अल्ली, अमरसिंह डण्डौतिया, नारायण हरि गुप्ता, राकेश गर्ग, धर्मेन्द्र जैन एड0, पंकज माहेश्वरी, तुलसीदास सिंघल, गिर्राज अग्रवाल, कमलेश बंसल, संजय शर्मा, डॉ0 केके गुप्ता, डॉ0 अशोक गुप्ता, डॉ0 केएन मिश्रा, राजेन्द्र गोयल, श्रीबल्लभ डण्डौतिया, हमीर सिंह पटेल, अशोक अर्गल, मनमोहन शर्मा, अनूप जैन, नितिन गुप्ता, सोनू शर्मा, चारूकृष्ण डण्डौतिया, राजेन्द गोयल, देवीराम उपाध्याय, भावना जालौन मंचासीन रहे। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये श्री शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये प्रदेश के साथ-साथ क्षेत्र में भाजपा को जिताना जरूरी है। जब प्रदेश व क्षेत्र में एक ही पार्टी होती है, तो विकास डबल गति से होता है। रघुराज सिंह कंषाना जी ने विधायक ना होते हुये भी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। सदैव जनता के बीच रहे, समय-समय पर जनता की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार से विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति दिलाई्रं। इस बार आप सबका आशीर्वाद चाहिए, जिससे क्षेत्र में विकास फिर एक बार अपनी गति पकड़े और गरीब, आमजन के हितार्थ, लाभकारी योजनाओं का संचालन इसी तरह अनवरत होता रहे। वही माननीय नरेन्द्र सिंह तोमर जी ने कहा कि दीपावली का त्यौहार है, लेकिन इससे बड़ा त्यौहार मध्यप्रदेश के लिये है, जो आने वाले समय में जनता के भविष्य की नींव रखेगा। इस बार सभी कार्यकर्ता आमजन के बीच जाकर दीपावली का त्यौहार मनाये। घर की दीपावली मनाने के बाद आमजन के बीच पहुंचकर दीपावली मनायें। शनिवारी को श्री कंषाना जी द्वारा सिकरोड़ी मठ, सिकरोड़ी, मडराई, महटौली, बरईपुरा, भूराडांडा, पारोली, कोटे के पुरा, घाटी गड़ाजर आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जहां ग्रामीणों ने फूल माला पहना आत्मीय स्वागत किया। हरिमोहन नेकडी, मंगल सरपंच दोरावली, अंकित कंषाना, नत्थी सिंह गुर्जर एडवोकेट, रामलखन कंषाना, जीतेन्द्र गुर्जर लभनपुरा, शिवराम कंषाना, होलु गुर्जर वित्तोली, योगेंद्र गुर्जर दीखतपुरा, भूरा हर्षाना मदनबसई, पंजाब हर्षाना सरपंच, लल्ला रियाना, भारत गुर्जर, लल्ला घुरैया, रामनिवास यादव, अजय हर्षाना, कल्ली चंदीला, बंटी खटाना सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर