भगवान महावीर के पथ पर चलकर ही विश्व शांति जन कल्याण संभव: जैन संत विणुन सागर



अम्बाह/मुरैना/ शैलेन्द्र श्रीवास/एडिटर। विश्व वंदनीय तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के मोक्ष कल्याणक दिवस पर परेड चौराहा स्थित श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन संत विगुण सागर जी महाराज एवं शुचि दीदी के सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी की विशेष पूजा अर्चना एवं अभिषेक कर विधान का आयोजन किया गया इस विधान में विश्व शांति जन कल्याण की कामना के लिए भगवान को अर्घ्य समर्पित किए गए आयोजन में बोलते हुए जैन संत विणुन सागर जी महाराज ने कहा कि जियो और जीने का संदेश लेकर भगवान महावीर इस दुनिया में आये जिन्होंने विश्व में शांति और सौहार्द का संदेश दिया। आने वाले समय में इस पृथ्वी पर जीवन तभी सुरक्षित होगा जब हम भगवान महावीर के संदेशों को मानेगे और उन पर चलने का प्रण लेंगे उन्होंने बताया कि आने वाला नया वर्ष भगवान महावीर के 2550 वांनिर्वाण महोत्सव के रूप मनाया जाएगा। इस अवसर पर शुचि दीदी ने कहा की भारत शांति चाहने वाला देश है हम सब भगवान महावीर के बताये रास्ते पर चलकर पूरे विश्व में शांति लाना चाहते है उन्होंने कहा कि  आज पूरे विश्व में शांति की जरूरत है और भगवान महावीर के संदेश से अच्छा कुछ नहीं है जैसे जियो और जीने दो या क्षमा दान संतोष जैन रिठौना वालो ने कहा कि भगवान महावीर के संदेशों को जन जन पहुंचाना है और सभी को एक सूत्र में बंधे रहना है वर्तमान में विश्व में एकता और शांति का एकमात्र विकल्प है एक दूसरे को  क्षमा कर देना उन्होंने कहा कि निर्वाण महोत्सव के अवसर पर आज के बाद  भगवान महावीर के नाम का शंखनाद गूंजेगा जो पूरे विश्व में सुनाई देगा क्योंकि  निर्वाण महोत्सव में हमारा उद्देश्य हैं की हम एक दूसरे को जोड़कर चले यही भगवान महावीर मानना था जुड़कर चलने से बड़ी से बड़ी परेशानी छोटी हो जाती है इस अवसर पर भगवान महावीर स्वामी से विश्व शांति जन कल्याण की कामना की गई।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर