जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी ने कहा ने कहा जिले में साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनाएगी भाजपा



मुरैना-मुरैना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदस्यता अभियान की शुरुआत बुधवार को जिले में की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रभारी अरविंद सिकरवार ने टीम के साथ गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय आयोजित प्रेसवार्ता में अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान का शुभारंभ 2 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर किया गया था। इसके बाद 3 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहनलाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सदस्यता दी। इसी क्रम में मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता ने मुरैना श्योपुर सांसद शिवमंगल सिंह तोमर,महापौर शारदा सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारीयों को सदस्यता देकर जिले में महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की! मुरैना जिले में भाजपा का टारगेट साढ़े तीन लाख नए सदस्य बनना है इसके लिए मण्डल और बूथ स्तर तक टीम गठित कर दी गई हैं समय समय पर मुरैना शहर सहित जिले की अन्य तहसीलों के प्रमुख स्थानों पर बूथ बना कर लोगों को भाजपा की रीति नीति समझा कर पार्टी की सदस्यता दिलाने का काम भी करेंगे!

*सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा*

प्रेसवार्ता में डॉ योगेशपाल गुप्ता एवं सदस्यता प्रभारी अरविंद सिकरवार ने बताया कि सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक चलेगा और दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक। इस अभियान में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों

तरीके से सदस्य बनाए जाएंगे। अभियान के दौरान 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 25 सितंबर तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा,जिसमें ठिलिया, रिक्शा चालक, मजदूर,व्यापारी और शिक्षकों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।

*अटल सदस्यता अभियान हर रविवार*

प्रत्येक रविवार को अटल सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सदस्य बनने के लिए 8800002024 पर मिस कॉल देनी होगी। वहीं, सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 लोगों को पार्टी का सदस्य बनाना और नमो ऐप के माध्यम से 100 रुपये सक्रिय सदस्यता शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। जबकि प्राथमिक सदस्य बनने के लिए कोई शुल्क नहीं है केवल 8800002024 पर मिस कॉल देना होगा,लिंक https://www.narendramodi.in/bjpsadasyata2024/LVRQWY के जरिए भी प्रारंभिक सदस्य बन सकते हैं

*प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य*

जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद सिकरवार ने बताया कि प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने और सक्रिय सदस्यता के लिए 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 6 से 8 सितंबर तक शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्रों पर जाकर सदस्यता अभियान की रूपरेखा तैयार करेंगे। 11 से 17 सितंबर तक शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 25 से 30 सितंबर तक प्रत्येक मंडल की समीक्षा की जाएगी।

*प्रेस वार्ता में शामिल हुए*

प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता, जिले के सदस्यता प्रभारी एवं महामंत्री अरविंद सिकरवार, जिला महामंत्री चारुकृष्ण डण्डौतिया,जिला उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाह, प्रदेश संयोजक बृजकिशोर डण्डौतिया,जिला सह मीडिया प्रभारी संजय डण्डौतिया,जिला मंत्री अरुण परमार,जिला कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार, जिला सोशल मीडिया प्रभारी दिलीप डण्डौतिया,प्रियांश गोयनर मौजूद रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर